स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

DGP Punjab directs district police chiefs to increase patrolling and surveillance in view of Independence Day

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस-2026 के समारोहों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करने के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज संवेदनशील इलाकों, जनसमूह वाले प्रमुख स्थलों, प्रमुख शहरी स्थानों और संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने सीमावर्ती राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अंतर-जिला समन्वय, सख्त नाकाबंदी और 24 घंटे निगरानी के निर्देश भी दिए।

डीजीपी पंजाब ने अपने तूफानी दौरे के दौरान अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेटों तथा बॉर्डर, जालंधर व लुधियाना पुलिस रेंजों के अधिकारियों के साथ बैठकें करके कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।अमृतसर से अपने दौरे की शुरुआत करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी यूनिटों को सख्त चौकसी बनाए रखने, निवारक उपायों में तेजी लाने, गश्त और निगरानी गतिविधियों को मजबूत करने तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों के सुचारू प्रबंधन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस राष्ट्रीय उत्सव के महत्व पर जोर देते हुए डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा ढांचे में सहज समन्वय और उभरती चुनौतियों का सक्रिय मूल्यांकन पंजाब पुलिस की प्रमुख प्राथमिकता है।IMG 20260810 WA0410

अमृतसर की समीक्षा यात्रा के बाद डीजीपी ने कमिश्नरेट पुलिस जालंधर और जालंधर रेंज, जिसमें जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और एस.बी.एस. नगर जिले शामिल हैं, की तैयारियों का व्यक्तिगत रूप से आकलन करने के लिए जालंधर का दौरा किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को खतरे की मौजूदा संभावनाओं के बारे में जानकारी दी और अधिक चौकसी बनाए रखने, बल की सुचारू एवं सामरिक तैनाती तथा तीव्र प्रतिक्रिया प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि नागरिक बिना किसी परेशानी या कठिनाई के पूरे विश्वास के साथ स्वतंत्रता दिवस मना सकें।बल की प्रतिबद्धता और व्यावसायिकता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को अधिक सतर्क, सुलभ और जनता के प्रति जवाबदेह रहने के निर्देश दिए।

अपने दौरे के अंत में डीजीपी गौरव यादव ने लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस से संबंधित पुलिस तैयारियों के आकलन के लिए कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना और लुधियाना रेंज के अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।उन्होंने अधिकारियों को बल की प्रभावी तैनाती के साथ-साथ आयोजन स्थलों और सार्वजनिक सभा स्थलों को सुरक्षित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।

इन समीक्षा बैठकों में अतिरिक्त डीजीपी (स्टेट आर्म्ड पुलिस) एम.एफ. फारूकी, आईजीपी पीएपी राजपाल सिंह संधू, पुलिस कमिश्नर (सीपी) जालंधर सतिंदर सिंह, सीपी लुधियाना स्वपन शर्मा, सीपी अमृतसर सह-डीआईजी बॉर्डर रेंज हरमनबीर सिंह गिल, डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला, डीआईजी लुधियाना रेंज संदीप गोयल, सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) जालंधर देहाती हरविंदर सिंह विर्क, एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा, एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक, एसएसपी एस.बी.एस. नगर तुषार गुप्ता, एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पन आहलूवालिया और एसएसपी जगराओं अंकुर गुप्ता सहित प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page