सावन में माता रानी का जागरण व् पूजा करने से सभी भक्तों की मनोकामनाएँ शीघ्र पूरी होती हैं : विधायक हैनरी

By awakening and worshiping Mata Rani in Sawan, the wishes of all the devotees are fulfilled soon: MLA Henry

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  माँ भगवती सेवा मंडल मोहल्ला करारखां,कूचा शेख प्यारा की और से 21वां वार्षिक भगवती जागरण बड़े ही श्रद्धापूर्वक से करवाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि हल्का उत्तरी के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने मातारानी के चरणों में हाज़िरी लगाई। इस शुभ अफसर पर विधायक हैनरी ने समूह संगतो को जागरण की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की सावन महीने में भगवान शिव की आराधना के साथ माता रानी की उपासना भी शुभ मानी जाती है। उन्होंने कहा सावन में माता रानी का जागरण व् पूजा करने से सभी भक्तों की मनोकामनाएँ शीघ्र पूरी होती हैं और जहां मातारानी का जागरण होता है वहां मातारानी साक्षात् रूप से आशीर्वाद देती है इसलिए हमे जागरण में महामाई की भेंटे बड़े ही धायनपूर्वक से सुनकर उसपर अमल करना चाहिए तभी हमारा जीवन सफल होगा। माँ भगवती सेवा मंडल के सदस्यों द्वारा विधायक हैनरी को माता की चुनरी व् चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पंजाब के प्रसिद्ध गायकों ने मातारानी की भेंटो से संगत को निहाल किया। सभा की और से कई प्रकार के लंगर का भी आयोजन किया गया। इस मोके पर प्रधान कुलदीप कश्यप,उप प्रधान नरेश कश्यप,पवन पोढ़ी ,आशु सचदेवा,बब्बू सिदाना,रोमित चोपड़ा,गौरव लूथर,कर्ण कश्यप,रोक्की,विवेक,मनवीर सिंह,विक्की सोंधी,कर्ण थापर,रोहित कश्यप आदि मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page