

जालंधर : भगवान वाल्मीकि आश्रम, शक्ति नगर के चुनावों में जीत हासिल करने वाले विपन सभरवाल को जालंधर भाजपा जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने भाजपा नेता दीपक तेलु के साथ मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि विपन सभरवाल की जीत समाज के विश्वास और एकजुटता की जीत है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों और शिक्षाओं को आगे बढ़ाते हुए समाज को मजबूत, संगठित और प्रगतिशील बनाने के लिए सभी को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मिलकर कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा समाज के हर वर्ग के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए खड़ी रही है। आने वाले समय में भगवान वाल्मीकि समाज के युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को साथ लेकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।अशोक सरीन ने विपन सभरवाल को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी समाज की सेवा का अवसर है और उन्हें उम्मीद है कि वह सभी को साथ लेकर आश्रम एवं समाज की बेहतरी के लिए काम करेंगे।इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक तेलु, सुभाष सोंधी,कुमद शर्मा, दिनेश खन्ना, अनुज शारदा, नवविकास शिमपु,मनीष राजपूत, मनी आबादपुरा,गौरव राय,रोजअर्जुन सिंह हैप्पी सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।