अश्वनी अग्रवाल की अध्यक्षता में पठानकोट में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड की अहम बैठक, समाज की भलाई को लेकर बनी रणनीति

Important meeting of Agrawal Welfare Board in Pathankot under the chairmanship of Ashwani Agarwal, strategy for the welfare of the society

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

पठानकोट : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब की ओर से आज पठानकोट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने अग्रवाल समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा समाज की भलाई, विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
श्री अग्रवाल ने समुदाय से जुड़े सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने, जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी एवं बोर्ड की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा समाज के विकास के लिए नई रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी और अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड का उद्देश्य केवल समस्याओं पर चर्चा करना नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाना है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में सहयोग देने की अपील भी की।
इस अवसर पर अग्रवाल भलाई बोर्ड पंजाब के स्टेट मेंबर एवं दोआबा इंचार्ज श्री अविनाश सिंगला सहित सुरेश कुमार गोयल, सतीश अग्रवाल, मुनीश बंसल, नीरज गुप्ता, कार्तिक अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, प्रदीप कुमार अग्रवाल तथा प्रेम गोयल मौजूद रहे।बैठक में सदस्यों ने समाज की एकजुटता को मजबूत करने तथा सामाजिक, शैक्षणिक और कल्याणकारी गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page