80वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक हैनरी ने क्षेत्र के सैंकड़ो समर्थको सहित लहराया तिरंगा

On the 80th Independence Day, MLA Henry hoisted the tricolor along with hundreds of supporters from the area.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने 15 अगस्त को अपने समर्थकों सहित करतार बस सर्विस स्तिथ कार्यालय पर ध्वजारोहण किया1002668227. इस दौरान विधायक हैनरी ने सभी प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और कहा अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता महात्मा गांधी और उन महान स्वंतत्रता सैनानियों के संघर्ष की देन हैं जिन्होंने पूरे देश को एक संघर्ष के साथ जोड़कर सैकड़ों वर्षों की दास्तां से हमें मुक्त कराया। विधायक ने कहा कि आज का दिन उन सभी शहीदों को याद करने का दिन है जिन्होंने इस देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हैनरी ने कहा कि आज हम देश का 80 वां स्वाधीनता दिवस मना रहे हैं और ये दिन हमें इस बात का स्मरण कराता है कि स्वाधीनता या स्वतंत्रता एक स्वच्छंदता नहीं होती. ये समारोह हम सब को हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति एहसास का संकल्प देता है1002668228.हैनरी ने कहा हमे सदा उन महान शहीदो के बलिदानों को याद करना चाहिए है जिन्होंने भारत की आजादी के लिये अपनी आहुति दी और कहा हमे अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए और अपने सौभाग्य की प्रशंसा करनी चाहिये कि हम आजाद भारत की भूमि में पैदा हुए है. अंत विधायक ने कहा आज के युग में हमे फेसबुक और व्हाट्सप्प के माध्यम से अपने शहीदों के बारे में जानकारी होना अवश्य है तांकि देश के नोजवानो को भी पता होना चाहिए की हमारे पूर्वजो ने किन किन कठिनाईयों का सामना कर हमे आजादी दिलाई। इस मोके पर ब्लाक प्रधान सहित पार्षद,पूर्व पार्षद ,कार्यकर्त्ता और करतार बस सर्विस व् करतार पेट्रोल पम्प के कर्मचारी भी मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page