प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें संस्करण को जालंधर सेंट्रल मंडल-5 में उत्साहपूर्वक गया सुना

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष जी के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की जी के निर्देशानुसार, जालंधर सेंट्रल मंडल-5 के अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा की अध्यक्षता में मंडल के सभी निर्धारित शक्ति केंद्रों पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना गया। मंडल-5 द्वारा इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पूर्व से ही विशेष रूपरेखा तैयार की गई थी। शक्ति केंद्र प्रमुख सचिन शर्मा, संदीप पठानिया, गुरविंदर मुल्तानी, राजीव शर्मा, रमेश वर्मा, अमरजीत ढिल्लवां, अंजू डेविड एवं अंजू प्रभाकर के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

इस अवसर पर जिला भाजपा द्वारा प्रत्येक शक्ति केंद्र पर मुख्य अतिथियों की विशेष रूप से नियुक्ति की गई। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, जिला महामंत्री राजेश कपूर जी, मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा, मंडल प्रभारी गोल्डी भाटिया, वार्ड नं. 11 से जर्नैल डिपला, जिला सचिव श्याम शर्मा, डॉ. विनीत, नवीन प्रभाकर तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण खुराना विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी स्थानों पर क्षेत्र के निवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना तथा राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर विभिन्न शक्ति केंद्रों पर भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मुनीश नड्डा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजिंदर शर्मा, पंजाब आईटी सेल के संयोजक रजनीश सहगल, समीर शर्मा, तरुणा, अमरजीत हरिबोल, हेमराज, पवन कुमार, कैप्टन इकबाल, बलराम, भवनीत सिंह, रविंदर लड्डी, लांबा जी, जे.एस. राणा, विकास खोसला, अमित मित्तल, भूपिंदर सिंह, यदविंदर सिंह, डॉ. रजत, करण शर्मा, डिंपल शर्मा, भूपिंदर अनु, नसीब बुग्गा, प्रेम कुमार एवं रॉबिन कुमार अपने-अपने निर्धारित शक्ति केंद्रों पर पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों, मुख्य अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का देशवासियों से सीधा संवाद है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने तथा जनभागीदारी को सशक्त बनाने का कार्य करता है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page