डायरेक्टर सेंसस ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों का लिया जायज़ा

Director Census took stock of the preparations for the second phase of Census-2027

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : डायरेक्टर सेंसस (ऑपरेशन) डा. नवजोत खोसा द्वारा आज ज़िला जालंधर में जनगणना-2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए मीटिंग की गई।यहां ज़िला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में मीटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रिंसिपल सेंसस अधिकारी, जालंधर वरजीत वालिया, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर बराड़, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम, डा. सुमनदीप कौर तथा जनगणना की ड्यूटियों के लिए नियुक्त अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

डायरेक्टर, सेंसस ऑपरेशन ने ज़िले में पहले चरण ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस ऑपरेशन’ के कार्यों को सफलतापूर्वक और समय पर पूरा करने के लिए चार्ज अधिकारियों तथा फील्ड कर्मचारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।अग्रिम योजना और विभागों के बीच आपसी तालमेल के महत्व पर ज़ोर देते हुए डायरेक्टर ने निर्देश दिए कि जनगणना-2027 से संबंधित सभी गतिविधियां निर्धारित समय के अंदर पूरी की जाए। डायरेक्टर द्वारा उच्च-प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और नगर निगम, जालंधर के अधिकार-क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में किए गए काम की विशेष तौर पर प्रशंसा की गई।

डायरेक्टर ने प्रिंसिपल सेंसस अधिकारियों तथा अन्य जनगणना अधिकारियों को जनसंख्या गणना के सुचारू, कुशल और प्रभावी संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक व अन्य प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने भरोसा दिलाया कि ज़िला प्रशासन द्वारा नगर निगम जालंधर के तालमेल से हर संभव सहयोग दिया जाएगा और सही, प्रमाणिक व भरोसेमंद आंकड़े एकत्र करने को सुनिश्चित करने के लिए ‘रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर, भारत’ के कार्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जनगणना से संबंधित सभी गतिविधियों को निर्धारित समय के अंदर पूरा करना सुनिश्चित किया जाएगा।मीटिंग में जनगणना-2027 के दूसरे चरण को समय पर और सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए एक विस्तृत रूप-रेखा पर भी चर्चा की गई।

ज़िला जनगणना हैंडबुक (डीसीएचबी) की तैयारी की स्थिति का जायज़ा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि नक्शों सहित गांव डायरेक्टरी और कस्बा डायरेक्टरी के डेटा को संकलित और सत्यापित करने के काम में तेज़ी लाई जाए तथा अंतिम तिथि 08.09.2026 से पहले इसे हर दृष्टि से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

प्रिंसिपल सेंसस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि ज़िला जनगणना हैंडबुक की प्रक्रिया तथा दूसरे चरण की तैयारियों संबंधी काम निर्धारित समय के अंदर पूरे कर लिए जाएंगे और सही आंकड़े एकत्र करने व संकलित करने के लिए ‘चार्ज अधिकारियों’ को प्रशिक्षण तथा जनगणना कार्यों संबंधी आवश्यक सभी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।मीटिंग में उप-मंडल मैजिस्ट्रेट्स, सहायक कमिश्नर, तहसीलदार, चार्ज अधिकारी भी मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page