अग्रवाल समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और समाज के बीच मजबूत कड़ी बनेगा अग्रवाल भलाई बोर्ड : अश्वनी अग्रवाल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

अमृतसर : अग्रवाल भलाई बोर्ड पंजाब के अमृतसर जिला चेयरमैन  सतीश अग्रवाल द्वारा जिले के अंतर्गत आते सभी विधानसभा हलकों के चेयरमैनों एवं अग्रवाल समाज के प्रमुख लोगों के साथ स्थानीय होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब का उद्देश्य पंजाब सरकार और अग्रवाल समाज के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति को किसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो बोर्ड के माध्यम से उस समस्या को सरकार के समक्ष उठाकर उसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाने के लिए सबसे जरूरी है कि अग्रवाल समाज को जिला स्तर पर संगठित कर एक मजबूत मंच पर एकत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के प्रत्येक जिले में अग्रवाल समाज के लोगों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा, ताकि समाज की सामूहिक आवाज को मजबूती के साथ सरकार तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज ने हमेशा पंजाब के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब समय की जरूरत है कि समाज के सभी लोग आपसी एकता और सहयोग के साथ आगे आएं तथा समाज से जुड़े मुद्दों को संगठित तरीके से उठाएं।

अमृतसर जिला चेयरमैन श्री सतीश अग्रवाल ने विश्वास दिलाया कि जिले में अग्रवाल समाज को एकजुट करने के लिए जल्द ही बड़े स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृतसर जिले के सभी विधानसभा हलकों में समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें एक मंच से जोड़ा जाएगा और बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की बैठक आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर अग्रवाल भलाई बोर्ड पंजाब के स्टेट मेंबर एवं दोआबा इंचार्ज अविनाश सिंगला, सतीश अग्रवाल, सुरेश गोयल, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुरेश कुमार गोयल, सतीश अग्रवाल,  मुनीश बंसल, नीरज गुप्ता, कार्तिक अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, प्रदीप कुमार अग्रवाल तथा श्री प्रेम गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page