राज्यसभा सांसद भाजपा पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया का जालंधर दौरा

Rajya Sabha MP BJP Punjab in-charge Satish Poonia visits Jalandhar

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रभारी, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया 1 सितंबर को जालंधर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यशाला में भाग लेने के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारियों, जोनल इंचार्ज, जिला इंचार्ज, सह-इंचार्ज तथा विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों में शामिल होकर संगठन की गतिविधियों और पंजाब की राजनीतिक परिस्थितियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

इस संबंध में भाजपा जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सतीश पूनिया के प्रथम जालंधर आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि सतीश पूनिया का जालंधर दौरा भाजपा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से पंजाब में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठनात्मक लक्ष्यों के लिए स्पष्ट दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देशभर में सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रही है तथा प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

हिक्की ने कहा कि सतीश पूनिया पूरे दिन विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भाग लेकर बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह दौरा पंजाब भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और जनाधार को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में जिला महामंत्री राजेश कपूर, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,अमित सिंह संधा, श्याम शर्मा, योगेश मल्होत्रा, अश्विनी अटवाल, अमित भाटिया,अशोक चढा,प्रमोद कश्यप, बलजीत प्रिंस, अनिल शर्मा,आर.के. मल्होत्रा,मोहिंदर भगत, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page