एडीसीपी 1 मुख्तयार राय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व परंपरागत भक्तिभाव से मनाये जाने के दिए निर्देश

ADCP 1 Mukhtiyar Rai directed that the holy festival of Shri Krishna Janmashtami should be celebrated with traditional devotion.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व (4 सितंबर 2026) के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी 1 मुख्तयार राय द्वारा कड़े सुरक्षा निर्देश जारी किए गए हैं। जानकारी देते हुए एडीसीपी 1 मुख्तयार राय ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख मंदिरों (जैसे श्री कृष्ण जन्मस्थान) के आसपास पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत जोन के रूप में सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और वही मंदिरों के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से पैनी नजर रखी जा रही है।पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल मुस्तैद रहे। एडीसीपी 1 मुख्तयार राय ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती व असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page