

जालन्धर ( एस के वर्मा ): नवयुवक सभा ढन मोहल्ला की और से 33 वीं विशाल भगवती माता की चौंकी का आयोजन बड़े ही श्रद्धापूर्वक से किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी उपस्तिथ हुए। हैनरी ने सभी संगतो को जागरण की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की जो भी नौजवान धर्म के राह पर चलेगा वो इधर उधर नहीं भटकेगा। उन्होंने कहा की जीवन शैली को लेकर कई लोगों के अपने-अपने विचार हैं लेकिन धर्म की राह पर चलना ही सार्थक जीवन है। जीवन को सुंदर बनाना है तो खुद को धर्म से जोड़ना होगा। हैनरी ने कहा कि समाज में धर्म का दिखावा करने वाले बहुत हैं, पर उस पर अमल करने वाले लोग कम हैं। सभा के सभी सदस्यों ने हैनरी को माता का चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । पंजाब के महशूर गायक महंत गुरबक्श सहगल एंड पार्टी ने माता की भेंटो से संगत को निहाल किया।इस आयोजन में रोक्की चौहान , अजय चौहान , रामनाथ तुली , विक्रांत वर्मा ,प्रेम ढल्ला,हैप्पी कालिया,नीरज सहगल,दीपक सहगल,टिंकू,सोनिया भाटिया,कुशल शारदा,विजय चौहान,नरेश मैनी,सुरेश सहदेव,मानव,शिवम् चौहान , विजय चौहान ,परमजीत ढल्ला,राजीव कुमार,रोहित कालिया,प्रदीप नहल,मनदीप सहगल, आदि उपस्तिथ थे।
You Might Be Interested In
- मुख्यमंत्री बताएं कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राघव चडडा जैसे उनके करीबियों को राज्य से न चुने जाने के बावजूद उन्हे पंजाब के मामलों को चलाने की अनुमति क्यों दी गई : सरदार सुखबीर सिंह बादल
- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालन्धर में ‘डेंटल अवेयरनेस’ प्रोग्राम का किया आयोजित
- जालंधर भाजपा शहरी कार्यकर्त्ताओं ने अश्वनी शर्मा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर जोश की लहर में पटाखे फोड़ और लड्डू बाट कर मनाया जशन
- दर्शकों का मनोरंजन करेगी ‘बाई जी कुट्टन्नो’ : उपासना सिंह ,19 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म, शहर पहुंच चुकी है फिल्म की पूरी टीम
- जालंधर में 57.50 प्रतिशत मतदान,वोटों की गिनती 4 जून को होगी: जिला निर्वाचन अधिकारी
- चन्नी की जीत से जालंधर के भविष्य की प्रगति और आर्थिक समृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे : अमरजीत गुल्लू