

जालंधर : हल्का उत्तरी विधानसभा में आम आदमी सरकार को उस समय बड़ा झटका लगा जब वार्ड न 1 से आम आदमी सरकार से वार्ड इंचार्ज व् सीनियर जॉइन्ट सकतर कुणाल शर्मा अपने साथियों सहित क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए इस मोके पर कांग्रेस में शामिल हुए कुणाल शर्मा ने कहा की पिछले कई वर्षो से विधायक अवतार जूनियर हैनरी जिस प्रकार से युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है और उनके पिता सीनियर अवतार हैनरी के कार्यो को देख उनके नेतृत्व और उससे प्रभावित होकर उनके मार्गदर्शन को लेकर वह अपने साथिओ सहित कांग्रेस में शामिल हो रहे है उन्होंने आप सरकार पर वार करते हुए कहा की आम आदमी सरकार में युवाओ को भटकाया जा रहा है और इनकी गलत नीतियों से आज पंजाब में बेरोजगारी और नशा चरम पर है और इनके पास विकास हेतु कोई भी योजनाएं नहीं है उधर हैनरी ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नोजवानो का का स्वागत किया और कहा की आम आदमी सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश का युवा वर्ग आहत है। उन्होंने कहा आम आदमी सरकार दिन प्रतिदिन अपना जनाधार जनता के बीच में से खो रही है और कांग्रेस ही एक ऐसा विकल्प है जो प्रदेश की जनता के हितों को सुरक्षित रख सकता है। हैनरी ने कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं को भरोसा दिलाया की कांग्रेस पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा है और कांग्रेस युवाओं की भूमिकाओं को सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी । इस मौक पर वार्ड नंबर 1 पार्षद आशु शर्मा व पार्षद पति गौरव शर्मा नोनी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं का धन्यवाद किया और कहा की इन युवाओं के शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को बल मिलेगा।इस दौरान आम आदमी पार्टी छोड़ आए युवा ऋषव शर्मा,विवेक शर्मा,राहुल शर्मा,अर्जुन शर्मा,अमनदीप सिंह,देव बहल,अक्षदीप सिंह,साहिल लक्की शर्मा,कुलदीप सिंह कैप्टन सिंह,प्रिंस,रणवीर,खुशजीत सिंह,गब्बा,नवजोत,मनीष।दीपक,रोहन आदि थे