जालन्धर ( एस के वर्मा ): न्यू दुर्गा पूजा समिति हरगोबिंद नगर की और दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि उत्तरी हल्के के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी उपस्तिथ हुए। हैनरी ने समूह संगतो को माता दुर्गा पूजा का हार्दिक बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की माँ दुर्गा शक्ति की देवी है इनकी पूजा से हर कार्य में सफलता मिलती है उन्होंने बताया दुर्गा पूजा को वास्तव रुप में शक्ति पाने की इच्छा से मनाया जाता है जिससे की बुराईयों का अंत किया जा सके। हैनरी ने कहा की भक्तों में विश्वास होता है कि उन्हें देवी दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होगा और दुर्गा माता उन्हें सभी समस्याओं और नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखेंगी। अंत हैनरी ने कहा दुर्गा पूजा एक ऐसा त्योहार है जो हमारे जीवन में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए हमे सच्ची निष्ठा भाव से माता दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। कमेटी के सभी सदस्यों ने हैनरी को माता का चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस आयोजन में कांग्रेसी नेता विजय भाटिया,मोंटी शर्मा,सिल्की प्रधान,सुनीता जैन,सोनू कुमार,आशु,वरिंदर,पूजा,रोहित वर्मा,मोनू,यश,विपन,विकास, रीटा आदि उपस्तिथ थे।







