नेहरू युवा केंद्र जालंधर ने चलाया क्लीन इंडिया 2.0 अभियान

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालन्धर ( एस के वर्मा ): युवा मामले एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र,जालंधर की तरफ से नित्यानंद यादव, जिला युवा अधिकारी के दिशा निर्देशों पर क्लीन इंडिया 2.0 अभियान की शुरुआत पंजाब स्टेट वार मेमोरियल बस स्टैंड से की। जिसमें युवा स्वयसेवकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्यत: युवक सेवाओं,युवा क्लब एन.एस एस,(एन.वाई.वी) रेड क्रॉस,के सदस्यों,महिला मंडल के सदस्यों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सहायक निदेशक जसपाल सिंह के साथ एन.एस एस प्रोग्राम ऑफिसर सुखविंदर कुमार,सतपाल सिंह, काजल,नीतू, विशाल सिंह, कीर्ति कांत कल्याण, विशाल,कूलविंदर कुमार,लवली भल्ला,नीलम, बबिता,गुरदीप,सुनील भगत, रमित,करणदीप सिंह,दिशा विज व प्रियंका उपस्तिथ थे।      IMG 20221003 WA0702     सभी अधिकारिओं एवं स्वयसेवकों ने मिल कर वार मेमोरियल एवं बस स्टैंड के आस पास इलाके की सफाई की एवं सिंगल यूज प्लास्टिक इक्कट्ठा एवं उसका निस्तारण किया। यादव ने बताया की क्लीन इंडिया 2.0 अभियान 1 अक्टूबर से 31अक्टूबर तक जिला प्रशासन एवं सभी युवा मंडलों के सहयोग से चलाया जायेगा। जिसमें मुख्यत प्लास्टिक इक्कठा कर उसका निस्तारण किया जायेगा। साथ ही लोगों को प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। युवा मंडल स्कूल, हॉस्पिटल, नहर, खेल मैदान, पंचायत भवन की सफाई करेंगे। यादव ने बताया की अक्टूबर माह त्योंहारों का समय है इसमें सभी लोगों से इस अभियान मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले तथा अपने आस पास साफ् सफाई का ध्यान रखें।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786