विधायक हैनरी विजयदशमी के उपलक्ष्य पर उत्तरी हल्के के विभिन्न स्थानों पर बतौर मुख्यातिथि हाज़िर हुए

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालन्धर ( एस के वर्मा ):  हल्का उत्तरी क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य अवतार जूनियर हैनरी विजय दशमी के उपलक्ष्य पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बतौर मुख्यातिथि हाज़िर रहे। इस मोके पर विधायक हैनरी ब्रमकुण्ड ग्राउंड किशनपुरा,सोढल नगर,बलटर्न पार्क,महालक्ष्मी मंदिर और दोआबा चौंक में अपने साथियों सहित पहुंचे।            Screenshot 20221006 190212     विधायक हैनरी ने सभी इलाका निवासियों को दशहरे की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की विजयादशमी यानी दशहरा समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय का पावन पर्व है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध करके संसार को उसके अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी। Screenshot 20221006 190144    भगवान श्रीराम महानता की प्रतिमूर्ति हैं एवं उनकी समस्त लीलाएं मनुष्यों के लिए आदर्श का पर्याय मानी जाती हैं। उन्होंने कहा हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग किसी भी तरह के शुभ कार्य,धार्मिक अनुष्ठान,पूजा-पाठ,विवाह,गृह प्रवेश आदि करने के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में अवश्य विचार करते हैं।Screenshot 20221006 190241     विधायक ने बताया इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था इसलिए भी इसे विजयदशमी के रुप में मनाया जाता है और मां दूर्गा की पूजा भी की जाती है भगवान श्री राम ने भी मां दूर्गा की पूजा कर शक्ति का आह्वान किया था, भगवान श्री राम की परीक्षा लेते हुए पूजा के लिए रखे गये कमल के फूलों में से एक फूल को गायब कर दिया। चूंकि श्री राम को राजीवनयन यानि कमल से नेत्रों वाला कहा जाता था Screenshot 20221005 173628     इसलिये उन्होंनें अपना एक नेत्र मां को अर्पण करने का निर्णय लिया ज्यों ही वे अपना नेत्र निकालने लगे देवी प्रसन्न होकर उनके समक्ष प्रकट हुई और विजयी होने का वरदान दिया।भगवान राम की रावण पर और माता दुर्गा की महिषासुर पर जीत के इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के रुप में देशभर में मनाया जाता है। इन कमेटियों के सभी सदस्यों ने हैनरी को भगवान् श्री राम का स्मृति चिन्ह भेंट कर समान्नित किया। इस समरोह में पार्षद ओम प्रकाश,पार्षद पति परमजीत सिंह पम्मा,पूर्व मेयर सुरेश सहगल,बब्बू नीलकंठ,पार्षद बंटी नीलकंठ,पार्षद दीपक शारदा,पार्षद पति रवि सैनी,पार्षद निर्मल सिंह निम्मा,पार्षद अवतार सिंह,पार्षद कुलदीप भुल्लर, पार्षद राजविंदर सिंह राजा, विजय भाटिया,बिट्टू कालिया,बिक्रम सिंह खेहरा,सुमित बेरी,हेमंत शर्मा,रमित दत्ता,युवा कांग्रेसी नेता गौरव शर्मा नोनी,फैन भगत सिंह से मनीष राजपूत,पारस अरोड़ा,हैप्पी नागरा,मोंटी शर्मा सहित भारी संख्या में मौजूद थे।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786