छठ पर्व पर व्रत रखने से छठी मैया परिवार में सुख-समृद्धि लाती है : मोहिंदर भगत

by Sandeep Verma
0 comment

जालन्धर ( एस के वर्मा ): जालंधर वेस्ट में छठ मैया का त्योहार धूमधाम से मनाया गया । महिलाओं ने उपवास रखकर नहर पर आकर पूजा की और डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया। प्रवासी महिलाओं ने 3 दिन से उपवास रखा हुआ था और पानी में खड़े होकर सूरज को अर्घ्य देकर पूजा की। छठ पूजा का त्योहार व्रत संतान प्राप्ति करने की कामना,कुशलता,सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु की कामना के लिए किया जाता है। जालंधर वेस्ट में मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न स्थानों गोतम नगर,न्यू गोतम नगर,बस्ती बावा खेल,बस्ती पीरदाद,शिव नगर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने साथिओं समेत हाजरी लगवाई। IMG 20221031 WA0392    मोहिंदर भगत ने छठ पर्व की सभी श्रदालुओं को बधाई देते हुए कहा कि छठ पर्व सूर्यदेव की उपासना और छठी मैया की पूजा करने का महापर्व है। इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की भी पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है। लोक आस्था का महापर्व छठ दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है। हम सभी को त्योहार मिलजुलकर मनाने चाहिए, इससे आपसी भाईचारा कायम रहता है। इस अवसर अमित लुधरा, राकेश भोला, मनोज बडेरा, प्रदीप सिंह राय,रमेश महाजन,मनोज वधवा,बाबा राज किशोर,राज कुमार भगत,सुनील शर्मा,नितिन वर्मा,विशाल लूथरा,अंसारी व् अन्य उपस्थित थे।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page