हनीट्रेप के जाल में भाजपा नेता को फंसा किया ब्लैकमेल, मामला दर्ज

by Editor
0 comment
Honey Trap
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर: जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार जालंधर के एक युवा नेता को हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। युवा भाजपा नेता सनी दुआ ने इसकी शिकायत पुलिस थाना 3 में करवा दी है और इसकी शिकायत साइबर सेल में करने की बात की है। भाजपा नेता इस बारे में बताया कि उन्हें लगातार व्हट्सएप कॉल आ रहे हैं और 2 से 7 जुलाई तक फंसाने की कोशिश हो रही है। 7 जुलाई को रात करीब 10 उन्हें फिर व्हट्सएप वीडियो कॉल आई जिसे उन्होने रिसीव भी किया। उन्होंने कहा जब उन्होंने कॉल रिसीव की तो सक्रीन पर एक न्यूड लड़की थी जिसे देखते ही तुरन्त उन्होंने फोन बंद कर दिया।

पीड़ित भाजपा नेता ने बताया कि फोन काटने के आधे घंटे बाद फिर कॉल आई। फोन पर सामने से व्यक्ति ने बताया कि उनके पास भाजपा नेता की अश्लील वीडियो है अगर 11,500 रुपए नहीं दिए तो वीडियो जे.के. यू ट्यूब चैनल पर अप्लोड कर देंगे। अगर वीडियो डिलीट करवाना चाहते तो जल्दी से पैसे बैंक अकाऊंट में ट्रांसफर दो। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने इसे फ्राड  समझ कर फोन काट दिया। आज दोपहर फिर से फोन आया और कहा कि वह दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बोल रहे हैं। वीडियओ डिलीट करवाना चाहते हैं तो जे.के. यू. ट्यूब चैनल वालों को पैसे दे दो। भाजपा नेता के वकील ने उन्हें कहा कि यह सब फ्राड है और आज उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page