जालन्धर ( एस के वर्मा ): रूडसैट संस्थान में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र संगठन का स्थापना दिवस नेहरू युवा केंद्र जालंधर और यूथ सर्विसेस क्लब मास्टर तारा सिंह नगर की ओर से मनाया गया।इस अफसर पर नेहरू युवा केंद्र जलंधर के ज़िला अधिकारी नित्यानंद यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सीनियर फैकल्टी प्रगट सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस है के हीं दिन नेहरू युवा केंद्र संगठन का स्थापना हुआ था। इस अफसर पर मुख्य अतिथि नित्यानंद यादव ने युवाओं को संबोधन करते हुए केंद्र के स्थापना दिवस की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सन 1972 में नेहरू युवा केंद्र की स्थापना की गयी थी। वहीं 1987 में भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के द्वारा नेहरु युवा केंद्र संगठन को युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था के रूप में बनाया गया। आज नेहरू युवा केंद्र अपना 50वां वर्षगांठ मना रहा है, जोकि आज विश्व की सबसे बड़ी और अद्वितीय जमीनी स्तर का युवा संगठन है। यह स्वैच्छिकता, स्वयं सहायता और सामुदायिक भागीदारी के सिद्धांत पर आधारित युवाओं की शक्ति को एकीकृत करता है। क्लब अध्यक्ष विशाल ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा मामलों के मंत्रालय के विभिन्न युवा कार्यक्रमों और अन्य मंत्रालयों के समन्वय और सहयोग में कुछ विशेष कार्यक्रमों के साथ युवा विकास के विभिन्न मोर्चों पर काम कर रहा है। इस अफसर पर अर्शदीप सिंह, विशाल सिंह, नेहरू युवा केंद्र जालंधर के वालंटियर और युवा उपस्थित थे।







