अमित शाह गुजरात चुनाव में राजनीतिक फायदा उठाने के लिए पंजाब को कर रहे हैं बदनाम : मीत हेयर

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

चंडीगढ़ ( एस के वर्मा ): आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान की निंदा की और कहा कि भाजपा गुजरात में सियासी फायदा उठाने के लिए पंजाब की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। लेकिन भाजपा अपने घटिया मंसूबे में कभी कामयाब नही होगी। बुधवार को पंजाब भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री मीत हेयर ने कहा कि गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है। इसलिए वह गुजरात चुनाव में हार से बचने के लिए इस प्रकार के घटिया हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत अन्य भाजपा शासित राज्यों की तुलना में पंजाब में अपराध दर बेहद कम है। शाह के बयान को सिरे से खारिज करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल ठीक है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार माफिया और गैंगस्टर-संस्कृति को जड़ से खत्म करने के लिए गंभरीता से काम कर रही है। जबकि पिछली सरकारों ने इन्हें बढ़ावा दिया और आगे बढ़ाया। आप की सरकार बनने के बाद अब तक 402 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 363 हथियार बरामद किये गए हैं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस नेताओं को पंजाब में आप सरकार को बदनाम न करने की चेतावनी दी और कहा कि 2018 से 2021 तक देश में हिंसा के मामलों से संबंधित एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार बंदूक हिंसा के मामलों की संख्या में पंजाब 15वें स्थान पर है। जबकि विस्फोटक संबंधी हिंसा में पंजाब हरियाणा और राजस्थान से काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान देश के सबसे ज्यादा बंदूक हिंसा के मामलों वाले शीर्ष तीन राज्य हैं। 2018 से 2021 तक, उत्तर प्रदेश में बंदूक हिंसा के 134958, मध्य प्रदेश में 57653 और राजस्थान में 27193 मामले दर्ज किए गए। जबकि इसी अवधि में हरियाणा में बंदूक हिंसा के 8759 मामलों के मुकाबले पंजाब में बंदूक हिंसा के केवल 1820 मामले दर्ज किए गए। यहां तक कि भाजपा राज्यों में महिलाओं के खिलाफ भी अपराध बढ़ रहे हैं। पिछले चार सालों में हरियाणा में बंदूक से हिंसा के मामले पंजाब के मुकाबले 5 गुना तेजी से बढ़ रहे हैं। हेयर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कई हरियाणवी गानों में गायक बंदूक और पिस्तौल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी पंजाब को बंदूक संस्कृति फैलाने के लिए दोषी ठहराया जाता है और केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा। हेयर ने कहा कि 2012 में जब पंजाब में अकाली- भाजपा ने दोबारा सरकार बनाई तो एक साल में 855 से ज्यादा हत्याएं हुईं। बीजेपी के लोग ‘आप’ को बदनाम कर गुजरात की जनता को गुमराह कर रहे हैं और बेवकूफ बना रहे हैं।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page