प्रशासन ने 7वें स्पार्क मेले के शुरू होने पर मैराथन का किया आयोजन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): जिला प्रशासन ने 7वें स्पार्क मेले की शुरूआत के अवसर पर मिनी मैराथन का आयोजन किया, जिसमें एसडीएम.जालंधर-2 बलबीर राज व एसडीएम नकोदर रणदीप सिंह हीर के नेतृत्व में बडी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और जालंधर को नशामुक्त व स्वस्थ जिला बनाने का संकल्प लिया। दोनों एसडीएम ने मिनी मैराथन को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से झंडी दिखाकर रवाना किया, जो गुरु अमरदास चौक, शिवानी पार्क, गीता मंदिर, चुन मुन चौंक से होते हुए वापस स्टेडियम में समाप्त हुई। IMG 20221123 WA0637    एसडीएम ने कहा कि लोगों विशेषकर विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश देने के लिए जिला प्रशासन ने स्पार्क मेले का आगाज मिनी मैराथन के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि मैराथन आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ और नशा मुक्त पंजाब का संदेश पसार करना साथ ही छात्रों को सही पेशा चुनने के लिए मार्गदर्शन देना और अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्पार्क मेला छात्रों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगा। एसडीएमज ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से मेले के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page