जालंधर ( एस के वर्मा ): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक बार फिर से जालंधर शहरी की कमान पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी को सौंपी गई है। पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी ने साल 2017 विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए शहरी की सभी सीटों में जीत दिलाई थी। साहिल सेठी जनरल सेक्टरी ने राजिंदर बेरी के प्रधान बनने पर बधाई देते हुए कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में नगर निगम चुनावों से पहले राजेंद्र बेरी को शहरी प्रधान बनाना एक सराहनीय कदम है, क्योंकि वह शहर की राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि जालंधर नगर निगम पर जिला प्रधान राजेंद्र बेरी के नेतृत्व में कांग्रेस दोबारा काबिज होगी।







