अकाली दल अध्यक्ष ने जबरन वसूली की धमकी के बाद मारे गए लोगों से मुलाकात की

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा / एम के शर्मा ): शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज नकोदर और शाहकोट में जबरन वसूली की धमकी के बाद मारे गए लोगों से मुलाकात की और कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार ने आवश्यक सुधारात्मक कदम नही उठाएगी तो अकाली दल को उनके लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होना पड़ेगा। अकाली दल अध्यक्ष नकोदर के व्यवसायी भूपिंदर सिंह चावला और शाहकोट के पास पुलिस कर्मी मनदीप सिंह के घर गए, दोनों ही जबरन वसूली करने वालों की गोलियों का शिकार हो गए हैं। भूपिंदर के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उनका पंजाब छोड़ने का दिल कर रहा है, क्योंकि अब वे पंजाब में सुरक्षित महसूस नही कर रहे हैं।319645663 567464355393143 8158012793348207448 n     उन्होने बताया कि भले ही उन्होने पुलिस विभाग को जबरन वसूली कॉल के बारे सूचित किया था, लेकिन पुलिस इसमें शामिल व्यक्तियों का पता नही लगा सकी। सरदार बादल ने यह भी मांग की कि भूपिंदर चावला के परिजनों को नौकरी दी जाए। सरदार सुखबीर सिंह बादल ने दोनों परिवारों को आश्वासन दिया , ‘‘अकाली दल उनके मामले को उठाएगा और न्याय सुनिश्चित करने में उनकी मदद करेगा। उन्होने कहा,‘‘ अगर जरूरत पड़ी तो हम जबरन वसूली करने वालों और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए एक व्यापक आंदोलन शुरू करेंगें’’। सरदार बादल ने कहा कि राज्य की स्थिति इसीलिए ऐसी हुई , क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके कैबिनेट के सहयोगी पिछले दो महीने से हिमाचल और गुजरात में आप पार्टी का प्रचार करने में व्यस्त हैं। उन्होने कहा ,‘‘ उन्होने पंजाबियों को अपने हाल पर छोड़ दिया है और वे उनकी बेरहमी का परिणाम भुगत रहे हैैं। उन्होने कहा, ‘‘ राज्य में अब निवेश नही हो रहा है , तथा घरेलू निवेशक पंजाब छोड़कर दूसरे राज्यों में अपना पैसा निवेश कर रहे हैं।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page