फगवाड़ा सिटी थाने के एसएचओ का गनमैन कमलदीप बाजवा की गोलियां मार की हत्या

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा / एम के शर्मा ): हल्का फिल्लोर के एक गांव में देर रात पुलिस और लुटेरों में ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस गोलीबारी में जहां एक पुलिस मुलाजिम की मृत्यु हुई वही तीन लुटेरो को भी गोलियां लगी है। घायल लुटेरों को जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लुटेरों ने गन पॉइंट पर फगवाड़ा से एक क्रेटा कार की लूट की थी। लुटेरों की लोकेशन ट्रैक करते हुए। फगवाड़ा पुलिस पार्टी पीछे गई थी। पंजाब में पिछले 6 महीनों से लूटपाट और गोली चलाने की घटनाएं मैं लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वही अपराधियों के मन में भी कानून का डर लगभग खत्म होता जा रहा है। यहां तक कि अपराधियों पुलिस पर भी गोलियां चलाने में हिचक नहीं करते और लूटपाट की घटनाओं को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला जिला कपूरथला के फगवाड़ा में देखने को मिला जब चार लुटेरों ने गन पॉइंट पर एक निजी बैंक में काम करने वाले व्यक्ति की क्रेटा कार की लूट कर के वहां से फरार हो गए। इन लुटेरों की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस जालंधर के हलका फिल्लोर में पहुंची तो लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर ही ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस और लुटेरों की मुठभेड़ काफी देर तक चली,जिसमें एक पुलिस मुलाजिम की गोली लगने से मृत्यु हो गई तो वही तीन लुटेरे भी गोली लगने से घायल हो गए। हालांकि एक लुटेरा वहां से भागने में सफल रहा और इन तीनों घायल लुटेरों को फिल्लोर सिविल हस्पताल से जालंधर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जिस पुलिस मुलाजिम की मृत्यु हुई है वह फगवाड़ा सिटी थाने के एसएचओ अमनदीप नाहर का गनमैन था। मृतक पुलिस मुलाजिम की पहचान कमलदीप बाजवा के तौर पर हुई है। अवतार सिंह ने बताया कि वह फगवाड़ा के अर्बन स्टेट का रहने वाला है और घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में चार लुटेरे आए जिसमें दो ने गन दिखा कर उसकी क्रेटा गाड़ी की लूट की। इन लुटेरों की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस के साथ वह गांव में पहुंचे जहां लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। उनके अनुसार लुटेरों को पुलिस पार्टी ने पकड़ लिया और उनकी क्रेटा गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page