संजय गांधी नगर में रेड कर भारी मात्रा में चाइना डोर सहित व्यक्ति काबू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा / एम के शर्मा ): सीएआई पुलिस ने संजय गांधी नगर में रेड कर भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद कर एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फोकल पॉइंट के पास पड़ते संजय गांधी नगर में छापेमारी कर 120 गट्टू बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए सीआईए के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि वह अपने स्टाफ के साथ फोकल पॉइंट की तरफ गश्त थे इसी दौरान उन्हें मुखबिर का फोन आया। गुप्त ने सूचना दी कि संजय गांधी नगर में प्रतिबंधित चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है। यदि अभी छापामारी की जाए तो बेचने वालों को रंगेहाथ पकड़ा जा सकता है। पुलिस ने तुरंत छापा मार कर डोर पकड़ ली। वह और उसका एक साथी मिलकर पंतगबाजी के सीजन में डोर और पतंग बेचने का काम करते हैं। वह दोनों प्रतिबंधित डोर को अमृतसर से खरीद कर लाते थे और अपना प्रॉफिट निकाल कर आगे बेच देते थे।आरोपी की पहचान सुभाष पुत्र केदारनाथ के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुभाष के दोस्त को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page