जालन्धर : सैंकड़ो समर्थको सहित पूर्व केबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने अपने कार्यलय में फिराहया तिरंगा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालन्धर ( एस के वर्मा ): 74वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर करतार बस सर्विस के कार्यलय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् पंजाब कांग्रेस के उप प्रधान अवतार हैनरी ने झंडे की रस्म अदा की। पूर्व मंत्री हैनरी ने पंजाब वासियो को हार्दिक बधाई दी हुए अपने विचार प्रकट हुए कहा की हमे अपने शहीदों की कुर्बानियो को याद रखना चाहिए क्यूंकि आज शहीदों के बलिदान की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे है उन्होंने कहा वह सब उन शहीदों की देन है। इन्होंने हमारे देश को आजाद कराने के लिए अपना सारा जीवन देश के लिए कुर्बान कर दिया, तथा हमें उन्हें सदा याद रखना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। IMG 20230126 130155 1     हल्का उत्तरी क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य अवतार जूनियर हैनरी ने कहा की 26 जनवरी 1950 को भारतीय इतिहास में इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारत का संविधान, इसी दिन अस्तित्व में आया था और भारत इस दिन पूर्ण गणतंत्र देश बना। संविधान निर्माण की प्रक्रिया में 2 वर्ष, 11 महिना, 18 दिन लगे थे। उन्होंने कहा भारतीय संविधान के वास्तुकार डॉ.भीमराव अम्बेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।IMG 20230126 130243 1      भारतीय संविधान के निर्माताओं ने विश्व के अनेक संविधानों के अच्छे लक्षणों को अपने संविधान में आत्मसात करने का प्रयास किया है। इस दिन भारत एक सम्पूर्ण गणतांत्रिक देश बन गया था। देश को गौरवशाली गणतंत्र राष्ट्र बनाने में जिन देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया हमे उन्हें हमेशा याद करना चाहिए। IMG 20230126 123055   युवा नेता जोरावर हैनरी ने कहा कि हमे देश की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि हमें समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए और देश की रक्षा के लिए हमेशा अपना सर्व शव न्यौछावर करने के तैयार रहना चाहिए। इस दौरान ब्लाक प्रधानों सहित पार्षद,पूर्व पार्षद,कार्यकर्ताओं और करतार बस के कर्मचारी थे।IMG 20230126 123151

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page