देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों की याद में सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा / एम के शर्मा ): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर आज जिले के सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपना जीवन बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की । स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में 11 बजे शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर एसडीएम जालंधर-2 बलबीर राज सिंह और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी की तस्वीर और श्रद्धा के फूल भेंट करते देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। IMG 20230130 WA0692     इस अवसर पर एसडीएम कहा कि हमें अपने शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखना चाहिए, जिनके संघर्ष और बलिदान से आज हम आजाद फिजा में सांस ले रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्होंने लोगों को अपने जीवन में सत्य और अहिंसा के विचारों को अपनाने और भारत को शहीदों के सपनों का देश बनाने के लिए साँझा प्रयास करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।IMG 20230130 WA0691     उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा पीढ़ी को देश की प्रगति और समृद्धि में योगदान देना चाहिए। इस मौके पर सहायक कमिश्नर ( जी ) गुरसिमरनजीत कौर , तहसीलदार जालंधर -1 गुरप्रीत सिंह , तहसीलदार जालंधर -2 प्रवीन छिब्बर , नायब तहसीलदार स्वप्नदीप कौर और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page