

लुधियान ( व्यूरो ): पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स में दो गुटों के बीच अनबन के बाद गोलियां चल गई है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक लुधियाना कोर्ट में तीन राउंड फायर हुए जिसमें दो लोग जख्मी हो गया जानकरी के अनुसार एक को बाजू और दूसरे को कमर में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है दोनों गुट कोर्ट में पेशी के लिए आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मामला मॉडल टाउन थाने में मारपीट से जुड़ा था। इसी में गवाही देने आए युवकों को गवाही से रोका गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच विरोधी दल ने उक्त युवकों पर फायरिंग कर दी। जिसके कारण कोर्ट परिसर में फायरिंग से भगदड़ मच गई। कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के बाद भी इस तरह की घटनाएं हो रही है। बता दें कि इस फॉरेंसिक टीम पहुंची हुई है और पुलिस भी गहराई से जांच में जुट गई है।









