भाजपा ने लोकसभा उप-चुनाव व नगर निगम चुनावो के लिए कमर कसी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD
Trident AD

जालंधर ( एम के शर्मा ):  भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के महामंत्री एवं वेस्ट विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी अशोक सरीन की अध्यक्षता में वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में पढ़ते मंडल नंबर 9, 11 ,12, में संगठनात्मक दृष्टि के साथ गठन करने को लेकर बैठकों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर , दीवान अमित अरोड़ा, पूर्व जिला महामंत्री राजीव ढींगरा,मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, भूपेंद्र कुमार, दर्शन लाल भगत जिला सचिव अमित भाटिया, अश्वनी अटवाल कार्यालय सचिव योगेश मल्होत्रा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद कश्यप, विपन शर्मा,मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, गौरव जोशी, सुदेश भगत, भगत मनोहर लाल, अशोक चड्ढा, मास्टर मुनीलाल, भोला शर्मा, सुभाष भगत सुरेंद्र मोहन अमरजीत सिंह राही उपस्थित थे।IMG 20230212 WA0557     मंडल नंबर 11 की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडल में पढ़ते सभी वार्डों को संगठनात्मक रूप से सुदृढ़ बनाकर उनकी टीमों का विस्तार करें और अपने-अपने क्षेत्रों में लोकसभा के उपचुनाव एवं निकाय चुनावों के लिए कमर कसने के लिए कहा राठौर ने सभी वार्डों में निकाय चुनावों को लेकर अपनी अपनी तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए दिशा निर्देश दिए राकेश राठौर ने सभी पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में पढ़ते वार्डों में पिछली सरकारों और मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामियों को पुरजोर तरीके से जनता के सामने लाने और मौजूदा आम आदमी पार्टी की प्रदेश सरकार द्वारा लोगों से किए गए झूठे वादों को घर-घर तक पहुंचाएं वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा के उपचुनाव एवं नगर निगम के चुनावों के लिए अपने अपने वार्डो में पढ़ते सभी शक्ति केंद्रों और बूथो को संगठनात्मक तरीके से सुदृढ़ बनाने और उनकी टीमों की संरचना में किसी तरह की कोई भी कमी ना हो इस को सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया अशोक सरीन ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों में कार्यशाला का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को कार्यशील बनाएं दीवान अमित अरोड़ा ने सभी मंडल अध्यक्षों को कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडल में पढ़ते सभी वार्डों में से अच्छे कार्यकर्ताओं का चुनाव करके टीमों का गठन करें ताकि मंडलों को मजबूत बनाया जा सके दीवान अमित अरोड़ा ने कहा कि वार्ड में पढ़ते सभी क्षेत्रों में हर जाति में बराबर अनुपात बनाकर नई टीमों का गठन किया जाए। IMG 20230212 WA0555     इस मौके पर मंडल नंबर 11 के संगठन प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मनीष विज ने कहा कि चुनाव बहुत नजदीक है सभी मंडल अध्यक्ष अपनी अपनी कार्यकारिणी का जल्द से जल्द गठन कर अपने-अपने मंडलों में चुनावों की तैयारियों के लिए जुट जाएं जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल नंबर 12 के संगठन प्रभारी भूपेंद्र कुमार देव बैठक को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे और सभी कार्यकर्ताओं को चुनावों की तैयारियों के लिए आज से ही जुट जाने के लिए प्रेरित किया। इस बैठक में उपस्थित विक्की जुल्का, सोनू चौहान, कुमुद शर्मा, ऋषि बहल ,ज्योति विरदी, राकेश राणा, पूर्ण भारती, अजय काका, अशोक कुमार, अश्विनी कुमार, एडवोकेट सरीन ,सपना शर्मा, विनोद खेड़ा ,महेंद्र कुमार ,राजेश अरोड़ा, कुकू भारद्वाज, सुरेंद्र बब्बर ,महावीर शर्मा, दिनेश भगत, अजय ठाकुर, मोहित भगत, दीपक तनेजा, करण कुमार, विनोद भगत ,सतपाल पप्पू ,गौरव जोड़ा, परविंदर सोनू भोला कुशवाहा, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

 

Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786