कांग्रेसी नेता मेजर सिंह की गोली मारकर कत्ल करने वाली महिला काबू

कांग्रेसी नेता मेजर सिंह की गोली मारकर कत्ल करने वाली महिला काबू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

तरनतारन : पट्टी में कांग्रेसी नेता मेजर सिंह की गोली मारकर कत्ल करने वाली महिला को गिरफ्तार किया जानकारी देते हुए एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि महिला उसे ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए मांग रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और महिला ने गोलियां चला दी।पकड़ी गई महिला से 32 बोर पिस्टल भी रिकवर कर ली है। महिला ने कत्ल केस में बड़ा खुलासा किया है। कि उसके मेजर सिंह के साथ अवैध संबंध थे और वह उसे पैलेस से बाहर जाने नहीं देता था। जिसके चलते बीते दिन उसने अपनी उसका कत्ल कर दिया। महिला बीते 9 सालों से पट्‌टी के गांव संगवां में एसजीआई पैलेस में डैकोरेशन का काम कर रही थी। वह पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह को किसी बात से डरा-धमका कर और ब्लैकमेल करके 2 लाख रुपए की मांग कर रही थी। मेजर सिंह उसे पैसे देने को तैयार नहीं था। सोमवार दोपहर 11 बजे मेजर सिंह और अमनदीप कौर की पैसों के लेनदेन को लेकर ही कहा सुनी हो गई। बताया गया है महिला अमनदीप कौर ने गुस्से में आकर टेबल पर रखी पिस्टल उठाई और मेजर सिंह पर फायरिंग कर दी। 2 गोली मेजर सिंह की छाती में लगी। पुलिस को घटना स्थल से गोलियों के 3 खोल मिले। पंजाब पुलिस ने घटना के तुरंत बाद सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। महिला के गोलियां चलाने और मेजर सिंह के भागने का सीसीटीवी भी सामने आया। इसके बाद मैरिज पैलेस के बाहर रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया गया।
आरोपी महिला अमनदीप कौर अमृतसर के मकबूलपुरा के तौर पर हुई है

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page