राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने जालंधर लोकसभा उप-चुनाव को लेकर करतारपुर विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों से बैठक कर किया मंथन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एम के शर्मा ) : जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब के प्रदेश के उपाध्यक्ष करतारपुर विधानसभा के कोऑर्डिनेटर राकेश राठौर ने भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर देहाती नॉर्थ के अध्यक्ष रंजीत सिंह पवार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन करतारपुर में किया गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित करतारपुर विधानसभा के इंचार्ज पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, जालंधर देहाती नार्थ के प्रभारी संजीव मिन्हास, जिला महामंत्री संदीप वर्मा, कृष्ण कुमार, पवन ठाकुर, परमजीत सिंह ,शैली महाजन ,उपस्थित थे जिसमें करतारपुर विधानसभा के पड़ते 3 मंडलों करतारपुर-1 करतारपुर-2 व लांबड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया राकेश राठौर ने 10 मई को होने वाले जालंधर लोकसभा उप-चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठनातमक बैठक की। जालंधर में भाजपा जालंधर देहाती के अध्यक्ष रंजीत सिंह पवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी। राकेश राठौर ने अपनी पहली बैठक मंडल प्रभारियों, और करतारपुर विधानसभा में पढ़ते मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कि राकेश राठौर ने कहा कि जालंधर में होने वाले लोक सभा उप-चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। राकेश राठौर ने कहा कि इस समय पंजाब में स्थिति बदतर हो गई है। पंजाब में गैंगस्टर, माफिया और आतंकवादी ताकतें अपना पूरा जोर दिखा रही हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब राज्य में हत्या, लूटपाट, गोलीबारी आदि की घटनाएं नहीं होती। इस बैठक में आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि भाजपा ही पूरे देश में एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब की सभी समस्याओं का समाधान करेगी और पंजाब को खुशहाल बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज जालंधर लोकसभा में पढ़ते सभी क्षेत्रों के निवासी भी से भी खुले मन से भाजपा का समर्थन करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने पंजाब की वर्तमान सरकार के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पंजाब से चलता करने का मन बना लिया है। राणा सोढ़ी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अलगाववादी ताकतों के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। भाजपा का मुख्य उद्देश्य पंजाब में अमन-शांति कायम रखना है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं और पंजाब में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page