जालंधर में भी आप पार्टी का हाल संगरूर वाला होगा, भाजपा करेगी किला फतह: डॉ. राज कुमार वेरका

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ) :  भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राज कुमार वेरका ने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव कार्यालय लाजपत नगर में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी पर बरसते हुए कहा कि जो हाल आम आदमी पार्टी का संगरूर लोकसभा चुनाव में हुआ है वही हाल इनका जालंधर के इस लोकसभा चुनाव में होगा। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, अमरजीत सिंह अमरी, रमन पब्बी, मनोज अग्रवाल व अमित भाटिया उपस्थित थे। डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि आम आमी पार्टी के पास पंजाब में 92 विधयाक हैं, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपनी संगरूर लोकसभा की सीट हार जाना मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पार्टी के लिए बहुत ही शर्म की बात है। आम आदमी पार्टी को जालंधर में चुनाव लड़ने के लिए कोई चेहरा तक नहीं मिला। आम आदमी पार्टी को क्यूँ एक कांग्रेसी को अपना उम्मीदवार बनाना पड़ा और वो भी चुनाव हारा हुआ? जनता सब कुछ देख और समझ रही है। भाजपा निश्चित तौर पर जमीनी तौर पर बहुत मजबूत है और पार्टी पूरी मजबूती के साथ रणनीति बनाकर यह चुनाव लड़ रही है। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के चलते भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल इस चुनाव में जनता के समर्थन से प्रचंड बहुमत प्राप्त कर विजय हासिल करे नया इतिहास रचेंगें।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page