भाजयुमो जिला सचिव ने इकबाल सिंह का प्रचार वार्ड नं:53

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर ( एस के वर्मा ) :  जालंधर लोकसभा सीट पर 10 मई को मतदान होगा, जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे। जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब में सरगर्मियां तेज होती जा रही है। भाजपा ने पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल को मैदान में उतारा है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर से जोरो-शोरों से भाजपा उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह का प्रचार किया।IMG 20230423 WA0394                           इसी लड़ी में भाजयुमो जिला सचिव भुवन मल्होत्रा ने कहा कि पंजाब में लोगों को विकास के लिए बदलाव लाने की जरूरत है, जिसे जालंधर की जनता उपचुनावों में भाजपा को विजयी बनाकर सच साबित करेगी। उन्होंने कहा कि इंदर इकबाल सिंह पूर्व विधायक को मौका देकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे बाखुबी निभाएंगे और चुनाव में विजयी रहेंगे। जिक्रयोग है कि भाजयुमो जिला सचिव भुवन मल्होत्रा अपने समर्थकों के साथ अपने वार्ड में बढ़चढ़ कर भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। साथ में पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष राकेश राठौर , रमन पब्बी , पूर्व पार्षद अश्वनी भंडारी , हनी तलवार ,हेमंत खन्ना , हेमंत ढल , विजय चड्डा और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ॥

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page