सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के बारे में जिले के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शाहपुर में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पंजाब के स्थानीय सरकार के मंत्री डा.इंदरबीर सिंह निज्जर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक महत्वपूर्ण वातावरण पक्षीय निर्णय लिया है और सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंधी बड़े स्तर पर लोगों को जागरूक करने के सरकार के निर्देशो अनुसार राज्य स्तरीय कार्यक्रम धुरी में आयोजित किया जा रहा है, जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं संबोधित करेंगे, जो राज्य के निवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए आमंत्रित करेंगे। जसप्रीत सिंह ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम में जिले की अन्य गणमान्य हस्तियां, छात्र-छात्राएं एवं आम लोग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, इसके सफलतापूर्वक करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ ही इसके विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा प्रशासन की ओर से कपड़े के थैले भी शुरू किए जा रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्लास्टिक के विभिन्न प्रकार के सामान जैसे प्लास्टिक के ईयरबड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी की स्टिक, आइसक्रीम की स्टिक ,सजावट के लिए पॉलीस्टायरीन (थर्मोकोल), प्लेट, कप, कांटे, चम्मच , चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डिब्बे की रैपिंग ,निमंत्रण कार्ड, सिगरेट के पैकेट, प्लास्टिक या पीवीसी बैनर, प्लास्टिक के लिफाफे आदि के इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page