
जालंधर : एंटी क्राईम संही क्रप्शन नीति आयोग गोवमेंट ऑफ इंडिक ऐसोशीयशन की तरफ से शहीदी दिवस मनाते हुए शहीद भगत सिंह सुखदेव सिह,राजगुरू का 95वी शहीदी दिवस गुरु नानक मार्किट (लबा पिड) चौक में मुख्य दफ्तर में मनाया गया। इस मौक पर नेशनल प्रधान सुरिंदर सिंह कैरी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि इन महान शहीदों के बलिदानों के कारण ही आज हम आज़ादी की हवा में सांस ले रहे है और शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पूरी दुनिया हमेशा याद रखेगी।इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से शहीदों के सपनों को साकार करने में योगदान देने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शहीदों के बलिदानों से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की प्रगति और विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए केरो ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहीदों के विचारों को कायम रखते हुए राज्य के विकास और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस मौक पर यशपाल सफरी, दलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह ,सोनू,रंजीत सिह रविंद्र कुमार (मोनू), खीद्र सिंह, संदीप महेन्द्र, हिमांशु भन्ला,गुरमीत सिंह, विक्की मल्होत्रा, विजय कुमार, विनोद कुमार अन्य सदस्य उपस्थित रहे