लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस को मिल रहा जनता का भरपूर समर्थन : अवतार हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालन्धर ( एस के वर्मा ): लोकसभा उप चुनाव 2023 को लेकर हल्का उत्तरी विधानसभा के वार्ड न: 60 के विकास पूरी और वार्ड न: 66 के करारखां मोहल्ले में कांग्रेस की बैठक पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी की अगुवाई में हुई। हैनरी ने इलाका निवासियों को सम्बोदित करते हुए कहा की जालंधर लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा की आज पंजाब की जनता में आम आदमी सरकार के प्रति रोष है क्यूंकि केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्ता पाने के लिए पंजाब की जनता को जो ग्रँटिया दी थी वह सब एक जुमला निकली।e6c6104a ac75 4754 bf84 b2cc60e7547d     हैनरी ने कहा की उन्होंने उत्तरी हलके के विकास को लेकर जन कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उनपर कार्य किए हैं जिससे आज हल्के की तस्वीर बदलती हुई नजर रही है।उन्होंने मौजूदा सरकार पर वार करते हुए कहा की पंजाब की जनता को बड़े बड़े सपने दिखाकर सत्ता प्राप्त करने वाली आम पार्टी सरकार अपने ही जुबान से फिसलती हुई दिख रही है। चुनाव से पूर्व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने घर घर जाकर प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए एक एक हज़ार रु देने के फार्म भरे थे और कहा था की सरकार आते ही 1 अप्रैल से पंजाब की हर महिला के खाते में 1 हज़ार रु प्रति महीना आना शुरू हो जायेगा पर आज इन्ही के नेता व् पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह ने अपने हाथ खड़े कर दिए उन्होंने कहा फ़िलहाल पंजाब का ख़जाना खाली है 96925280 3911 45e3 9c32 8ce6dfc9cbbe     इसलिए वह पंजाब की महिलाओं की 1 -1 हज़ार रु नहीं दे सकते। हैनरी ने कहा पंजाब की जनता इनकी असलियत जान चुकी है और वह इस लोकसभा उप चुनाव में आम आदमी पार्टी को जरूर आईना दिखाएगी और कांग्रेसी उम्मीदवार प्रो कर्मजीत कोर चौधरी को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे। इस बैठक में कांग्रेसी नेता बब्बू सिदाना,अवतार सिंह,अश्वनी गुप्ता,प्रो छतरपाल, राकेश कुमार नीटा,पवन बोधी,संजीव कुमार,जग्गी सिंह,राजू,गौरव लूथर, जतिन गुप्ता,वल्लभ गुप्ता,अरुण गुप्ता,विक्की गुप्ता, कमलदीप सिंह,सुरेश सोहल,सन्नी घई,अश्वनी शर्मा,हरप्रीत शर्मा,दविंदर बबलू,नयन अवास्त,बिल्ला,मास्टर हंस राज,राम लाल,गीता गुप्ता,गुरलीन कोर,शशि सोहल,कमला भारती,राज रानी,बलविंदर पवार आदि भारी संख्या में थे।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786