पंजाब से नशा खत्म करने का वादा कर सत्ता में आई भगवंत मान सरकार कुंभकरणी नींद में सो रही है : गुलशन सोढ़ी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : नॉर्थ हल्का इंचार्ज गुलशन सोढ़ी ने अपने हल्का गांधी नगर में नशे को लेकर मौतों को लेकर गहरा दुःख व्यक्त किया सोढ़ी ने आम आदमी पार्टी पंजाब की भगवंत मान सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को पंजाबियों की जान की कोई चिंता है। जबकि मेरे हल्का में आए दिन कोई ना कोई व्यक्ति की नशे, गंदी शराब से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दु:खद और चिंताजनक है। दु:ख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है गुलशन सोढ़ी ने कहा कि यह घटना पंजाब सरकार के अवैध नशे के खिलाफ किए बड़े बड़े दावों तथा वादों की पोल खोलती है। लगातार इसी तरह से हो रही हल्का से घटना को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान  को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि चार सप्ताह में पंजाब से नशा खत्म करने का वादा कर सत्ता में आई भगवंत मान सरकार कुंभकरणी नींद में सो रही है।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page