हर घर तिरंगा अभियान से पूरा देश में नई चेतना का होगा उदय : अश्वनी शर्मा

by Sandeep Verma
0 comment

जालन्धर :  आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पंजाब भाजपा प्रधान  अश्वनी शर्मा विशेष रूप से इस महाअभियान को मजबूत करने के लिये स्थानीय रणवीर क्लासिक होटल में पहुंचे।इस मौक़े पर जिला भाजपा की पूरी लीडरशीप मौजूद थी।उन्होंने इस अवसर पर सभी को आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हमें शहर के हर घर पर तिरंगे को लहराना है।इसके लिये हमें सभी को एकजुट हो कर इस अभियान के बारे मे बताने के लिये लोगों के बीच जाना है।उन्होंने कहा कि यह यात्रा खासकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्वाला को और प्रज्वलित करने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि इस अभियान में मंडलों के साथ बैठकें कर के इस अभियान को सफल बनाना है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत के प्रत्येक नागरिक को जोड़ता है तथा लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा त्याग की भावना को भी और मजबूत करता है।उन्होंने कहा कि हमने इस अभियान के तहत लोगों को देश के लिये कुर्बानी देने वाले देश भक्तों की गाथा के बारे में बतायेगे।उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को इस अभियान का प्रचार-प्रसार करने,बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर झंडा फहराने के लिए दिशा निर्देश दिये।उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अभियान को उत्सव की तरह मनाने के लिये आह्वान किया।इस अवसर पर प्रदेश महांमत्री और जिला प्रभारी  सुभाष शर्मा,ज़िला भाजपा प्रधान  सुशील शर्मा ,सरबजीत सिंह मक्कड़,नरिन्दर पाल सिंह चंदी,पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद,फतेह जंग सिंह,भाजपा देहाती प्रधान  अमरजीत सिंह अमरी और सुदर्शन सोबती, विनोद शर्मा,सुनील ज्योति, रमन पब्बी,सुरिंदर महे और ज़िला भाजपा के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष,और तिरंगा अभियान के जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page