जैमिनी सर्कस एक बार फिर आपके अपने शहर जालंधर के साई दास स्कूल की ग्राउंड में शुरू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालन्धर : पिछले कई वर्षों से चल भारत मे चल रही मशहूर जैमिनी सर्कस आज एक बार फिर आपके अपने शहर जालंधर में साई दास स्कूल की ग्राउंड पटेल चौक में आज से शुरू हो रही है। जिसे देखने के लिए लोग बहुत खुश है। जैमिनी सर्कस एक ऐसी सर्कस है जिसे पिछले कई वर्षों से बच्चे से लेकर बूढे हर वर्ग के लोग इसे पसंद करते है।जानकारी देते हुए सर्कस के मैनेजर अजाम सदिकी ने बताया कि कोरोना काल में सभी जानवरो का सर्कस में बैन लगा दिया गया था। जिसके बाद जानवरो का बैन अभी नही हटाया गया।IMG 20220806 143412                                     इस बार इसमें अफ्रीका से कलाकार आकर्षित का केंद्र होंगे। साथ ही कलाकारों द्वारा फ्लाइंग,रिंग डांस,बैलेंसिंग,मौत के गोले में मोटरसाइकिल चलना के साथ साथ और भी कई करतब दिखाए जाएंगे। बोने जोकरों की और से भी दर्शकों का मनोरंजन भी किया जाएगा। इस पूरी सर्कस में 100 के करीब लोग काम करते है। जिसमे 50 के करीब कलाकार व 50 के करीब का स्टाफ भी होता है। पहले से अब इस सर्कस में जो सामान इस्तेमाल किया जाता है। उसे अब वजन में हल्का कर दिया गया है। जिससे हमारे साथियो को आसानी हो सके। सर्कस का आज शाम आम आदमी पार्टी की महिला विंग पंजाब प्रधान राजविंदर कौर व आम आदमी पार्टी नार्थ हल्के के इंचार्ज दिनेश ढल्ल आज साई दास स्कूल की ग्राउंड में उद्धघाटन करेंगे।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786