जालंधर ( एस के वर्मा ) : लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेसी उम्मीदवार प्रो कर्मजीत कोर चौधरी के पक्ष में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी ने चुनावी प्रचार की रफ़्तार बड़ा दी है। हैनरी ने आज गांव नागरा,गोपाल नगर,कालिया फार्म,अमन नगर,हरदियाल नगर,कबीर नगर आदि दर्जनों भर जनसभाएं कर जनता को कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाई। हैनरी ने वार्ड न 69 के कबीर नगर में जनता को सम्बोदित करते हुए कहा की पंजाब की आम आदमी सरकार अहंकार में डूबी है और लोकतांत्रिक परंपराओं को दरकिनार कर जनता से बदला ले रही है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी सरकार जनता पर अत्याचार करने पर आमादा है। युवाओं को रोजगार देने के बजाय आजादी के बाद से रह रहे लोगों को उजाड़ा जा रहा है।हैनरी ने कहा अभी आम आदमी पार्टी की सरकार को एक वर्ष पूरा हुआ तो सरकार ने लोगों को सुविधा देने की बजाय प्रताड़ित कर रही है। गरीब लोगों, सरकारी कर्मचारियों और बेरोजगार लोगों को सरकार ने जो वादे लोगों से पहले किए थे, अब वह उन वादों को पूरा करने के बजाय लोगों पर अत्याचार कर रही है। पंचायती जमीनों के कब्जे खाली करवाने की आड़ में पंजाब में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को जो 1947 से रह रहे हैं उनके उसी जगह से वोटर कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड बने हुए हैं, उन लोगों को सुविधा देने के बजाय उनको उनके घरों से उजाड़ रही है।अंत हैनरी ने जनता से यह अपील की वह एकजुट जोकर कांग्रेस पार्टी को वोट दे तांकि आम आदमी सरकार का अहंकार चकनाचूर हो जाए। इस बैठक में पूर्व विधायक हरदियाल सिंह कम्बोज,पूर्व पार्षद सरफो देवी,अजित सिंह बट्टू,मिंटू कश्यप,यशपाल बब्बू,गौरव मागो,बिट्टा जोशी,इंदरजीत नागरा,रवि शंकर गुप्ता,एस के कुमार,बलदेव कश्यप,राजिंदर,कुलदीप सिंह,दर्शन लाल,गोलू,कमल जोशी,हनी,रमन,लक्की सहगल,अश्वनी शर्मा,केशव,सुरेश अरोड़ा,राजू गाबा,रमेश मागो,संजीव ठाकुर,हीरालाल,राजेश अरोड़ा आदि भारी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।







