किसानों को हटाने के दौरान एक सिपाही ने महिला को मारे थप्पड़

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

गुरदासपुर : पंजाब पुलिस एक नए विवाद में फंस गई है। प्रदर्शनकारी किसानों को हटाने के दौरान एक सिपाही ने महिला को थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की विपक्षी पार्टियों द्वारा आलोचना की जा रही है। बता दें कि गुरदासपुर में किसान दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने किसानों को हटाने के लिए सख्त कदम उठाए। इसलिए किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में ले लिया इसी बीच पंजाब पुलिस के सिपाही ने महिला को थप्पड़ मार दिया।

 

सिपाही ने महिला से अभद्रता भी की। इस वीडियो की निंदा की जा रही है और पंजाब पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि पंजाब पुलिस का महिलाओं के प्रति क्या रवैया है। इस बीच किसानों की पगड़ी भी उतर गई।इस घटना को लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस वीडियो को ट्वीट कर पंजाब सरकार और पुलिस के व्यवहार की कड़ी निंदा की। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने सिपाही के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की है। थप्पड़ मारने वाले पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page