जालंधर के विकास और पंजाब की तरक्की खुशहाली के लिए भाजपा जरूरी : अर्जुन राम मेघवाल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर : मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल के तहत पंजाब भाजपा ने राज्य की जनता को केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष के सेवा शासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियों से अवगत कराने के उद्देश्य को लेकर भाजपा जालंधर शहरी के जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय साईं दास स्कूल की ग्राउंड मे विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष रुप से उपस्थित हुए। उनके साथ प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा और विक्रमजीत सिंह चीमा, इंदर इकबाल सिंह अटवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, भाजपा जिला जालंधर शहरी के प्रभारी पुष्पेंद्र सिंगल, पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, जिला जालंधर देहाती साउथ अध्यक्ष पंकज ढींगरा, जिला जालंधर देहाती नार्थ अध्यक्ष रंजीत पवार, भाजपा देहाती प्रभारी संजीव मिन्हास, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी औऱ विनोद शर्मा, पूर्व देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी, प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज राकेश गोयल, पुनीत शुक्ला, किट्टू ग्रेवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सनी शर्मा, रैली इंचार्ज मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, नरेंद्र पाल सिंह चंदी, शम्मी कुमार, गौरव महे भी उपस्थित थे।केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से जालंधर को अत्याधुनिक हस्पताल, वर्ल्ड क्लास हाईवे, आधुनिक रेलवे स्टेशन, केंद्र सरकार के सहयोग से स्मार्ट सिटी के अंतर्गत मिले हैं और सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित मोदी जी की नीतियों से आज देश आर्थिक रूप से मजबूत होकर, सैनिक सुरक्षा को आधुनिक करते हुए, भारत ने विश्व पटल पर अपनी साख बनाई है। मोदी जी ने ऐसे अनेक कार्य पूर्ण कर दिए है जो वर्षो से लंबित थे, जिनमें गरीब कल्याण आवास योजना के तहत पैसा सीधा लाभार्थी के खाते में पहुंचता है, शौच व्यवस्था 11 करोड़ 50 लाख शौचालय का निर्माण, घर घर में शुद्ध जल पहुचाना आदि प्रमुख हैं। आज इस विशाल जनसभा ने सिद्ध कर दिया है कि जालंधर नगर निगम के आने वाले चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है। अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि पंजाब के गांवों में भाजपा को मिल रहे भारी जनसमर्थन को देखकर स्पष्ट है  IMG 20230622 WA0455    भाजपा पंजाबियों की पहली पसंदीदा पार्टी बन चुकी है। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल सेवा, गरीबों के कल्याण और सुशासन के लिए समर्पित रहे हैं जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार ने 9 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य शिक्षा वैज्ञानिक  प्रौद्योगिक शिक्षा व खेती किसानी एवं इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विकास किया है केंद्र सरकार द्वारा जितनी भी जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई उनको समय से पहले धरातल पर लागू करवा कर देश के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाया। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई और जमीनी स्तर पर उतारी गई सभी योजनाएं गरीबों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। कोरोना महामारी के दौरान भाजपा की केंद्र सरकार ने देश के 140 करोड़ लोगों का मुफ्त टीकाकरण कर उनकी जान को बचाया और 83 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया।अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया और हमारी केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के पंजाब के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों के लिए लाभकारी नीतियां बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया है। IMG 20230622 WA0454    उन्होंने कहा कि किसी को विश्वास नहीं था कि जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटेगी, लेकिन भाजपा ने धारा-370 हटाकर अपना वायदा पूरा किया। मेघवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि पंजाब के सभी क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में केंद्र की भाजपा सरकार के शासन में पिछले 9 साल में जितने काम हुए हैं वह देश की आजादी के बाद आज तक नहीं हुए थे।जीवन गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान दोनों ही पंजाब को नशे से छुटकारा नहीं दिलवाना चाहते। इसलिए केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अमृतसर में एनसीबी का कार्यालय खोलने की घोषणा का स्वागत करने के बजाय आपत्तिजनक टिप्पणी की है।उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने दिल्ली सिख नरसंहार के दोषियों को सज़ा दिलवाई, सिखों की काली सूची खत्म की, श्री करतारपुर साहिब कोरिडोर खोला, लंगर पर लगने वाला जीएसटी खत्म किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी पंजाब का  विकास करना चाहते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को बर्बाद करने पर तुली हुई है। केंद्र सरकार द्वारा पंजाब में गांवों के विकास के लिए भेजे गए पैसे को पंजाब सरकार हमारे किसानों, मंडियों और सड़कों पर खर्च करने के बजाय, पैसे का दुरूपयोग कर बैंक गारंटियों आदि के लिए इसका उपयोग कर रही है। हम पंजाब की सभी 13 की 13 लोकसभा सीटें जीतकर मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर कालिया,दविंदर भारद्वाज,जिला सचिव अमित भाटिया,जिला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार, गुरविंदर सिंह लांबा, भूपेंद्र कुमार, वरुण कंबोज, अश्वनी भंडारी ,दर्शन लाल भगत,अजय चोपड़ा, अश्विनी अटवाल, बालकृष्ण बाली ,अनु शर्मा, मीनू शर्मा, श्याम शर्मा,जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी ,योगेश मल्होत्रा,ज़िला कैशियर हितेश स्याल, प्रवक्ता बृजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा ,गुरप्रीत सिंह विक्की,आशीष सहगल, अमृतपाल सिंह, कुणाल शर्मा ,मनीष बल,प्रदीप कपानिया, गौरव जोशी, पूर्ण भारती,राकेश राणा, जनक राज भगत, बलराज बदन, शिव दर्शन अभी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष, अजमेर सिंह बादल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पवन कश्यप नरेश दीवान किशन लाल शर्मा दीपाली बागड़िया, रजनीश सहगल आदि उपस्थित थे।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786