गौधन की सेवा में फिर आगे आया रुद्र सेना सगंठन,सूर्या एंक्लेव में बेसहारा जख्मी गाय को अस्पताल पहुंचाया

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : गौधन की सेवा में 9 साल से जुटे रुद्र सेना संगठन ने एक और गौधन के संरक्षण की जिम्मेवारी पूरा किया है। इस बारे में संगठन के चेयरमैन दयाल वर्मा ने बताया कि पार्षद पति विवेक खन्ना और स्थानीय निवासी सरबजीत ने उनके संगठन को सूचना दी थी कि सूर्या एंक्लेव में बेसहारा और घायल गाय पड़ी है। संगठन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रात को ही गाय को प्राथमिक उपचार दिया लेकिन गाय की हालत ज्यादा गंभीर थी। इसके बाद सुबह संगठन के प्रधान दिनेश कुमार, विशाल शर्मा मोहित अरोड़ा और साथियों ने इस गाय को गौशाला के अस्पताल में भर्ती करवाया है।IMG 20230708 183621      सबसे बड़ी बात आज सारा दिन बारिश होती रही और इस बारिश के बीच रुद्र सेना संगठन के सदस्यों ने गौसेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी और गाय को लेकर जाने के लिए वाहन का इंतजाम करके उसे अस्पताल पहुंचाया। दयाल ने बताया कि ऐसी स्थिति में गौधन को वाहन में लेकर जाने वक्त बहुत मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि उसे उठाने के लिए संगठन के पास कोई मशीन या गाड़ी का इंतज़ाम नही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की जिम्मेवारी है कि उन्हें वाहन मुहैया करवाए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page