

जालंधर : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर के संतोखपुर एरिया में युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक रामामंडी के एक शोरूम में काम करता था। वहीं मृतक युवक की पहचान राजिंदर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक राजिंदर रामामंडी के ड्रैस गुरु नामक शोरूम में काम करता था। उसके साथ एक सन्नी नाम का युवक था जोकि साथ में ही काम करता था और दोनों संतोखपुर में एक ही घर में रहते थे।राजिंदर की मौत के बाद सन्नी नामक युवक फरार बताया जा रहा है जिसके कारण पुलिस को सन्नी पर राजिंदर की हत्या करने का शक है। बताया जा रहा है कि कल दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके कारण सन्नी ने कत्ल कर दिया।जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि अभी कुछ ही देर पहले हमें जानकारी मिली जिसके बाद मौके पर अपनी टीम के साथ यहां पर पहुंचे। अभी तक के हालातों से ही पता लगता है कि कमरे में साथ रहने वाले होशियारपुर निवासी सनी ने ही अपने दोस्त का मर्डर किया है। फिलहाल मामले की जांच की जाएगी और आरोपी सनी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी।








