जागरण में मातारानी अपने भक्तो को आशीर्वाद देने अवश्य आती है : विधायक हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : न्यू संतोखपुरा वेलफयर सोसाईटी की और से 50 वां वार्षिक जागरण संतोखपुरा में करवाया गया जिसमे मुख्य अतिथि उत्तरी हल्के के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी उपस्तिथ हुए। हैनरी ने समूह संगतो को जागरण की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की जागरण में मातारानी अपने भक्तो को आशीर्वाद देने अवश्य आती है इसलिए हमे सच्चे दिल से महामाई की भेंटे सुननी चाहिए और उसपर अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा निस्वार्थ भाव से ईश्वर की भक्ति करना ही सच्ची भक्ति है और ये ही हमारा प्रथम कर्तव्य है। विधायक ने कहा जागरण करवाने के लिए प्रथमत मातारानी पर हमारी श्रद्धा भाव और विश्वास होना अति आवश्यक है क्यूंकि अगर हम सच्चे दिल से महामाई के जागरण में हाज़िर होंगे तो मातारानी हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेगी।। सभा के सभी सदस्यों ने हैनरी सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। हैनरी ने अपने निज़ी फंड में से सभा को 11000 रु भेंट भी किए। इस जागरण में पूर्व पार्षद पति परमजीत सिंह पम्मा,कर्म सिंह,,टेक चंद ,लाडी ,दीपा,बनारसी दास, युवराज ,तरसेम सिंह ,सरवन सिंह ,मोहिंदर भगत ,साबी ,काला भगत ,ओम प्रकाश अग्रवाल ,बिंदी ,कुलदीप राय,विजय कुमार,पृथ्वी कुमार,बलविंदर भट्टी,हरप्रीत आदि इलाका निवासी मौजूद थे।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page