विधायक हैनरी दुर्गा पूजा के पावन दिवस पर उत्तरी हल्के के विभिन्न संस्थानों पर हुए नतमस्तक

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : नवरात्रों के शुभ दिवस पर उत्तरी हल्के के विभिन्न संस्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया जिसमे नार्थ  हल्के के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी माता रानी के चरणों में नतमस्तक हुए। इस दौरान विधायक हैनरी ने समूह संगतों को दुर्गा पूजा की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की  माँ दुर्गा शक्ति की देवी है इनकी  पूजा से हर कार्य में सफलता मिलती है  उन्होंने बताया दुर्गा पूजा को वास्तव रुप में शक्ति पाने की इच्छा से मनाया जाता है जिससे की बुराईयों का अंत किया जा सके। हैनरी ने  कहा की भक्तों में  विश्वास होता है कि  उन्हें देवी दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त  होगा और दुर्गा माता उन्हें सभी समस्याओं और नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखेंगी।DURGA POOJA FINAL अंत हैनरी  ने कहा दुर्गा पूजा एक ऐसा त्योहार है जो हमारे जीवन में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए हमे सच्ची निष्ठा भाव से माता दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान दुर्गा मंदिर हरगोबिंद नगर, अम्बे नौजवान सभा संतोखपुरा,फ्रूट मंडी एसोसिएशन,संजय गाँधी नगर वेलफयर सोसाईटी,बेअंत सिंह पार्क कमेटी,कबीर नगर सेवा सोसाईटी आर्य नगर की कमेटी के सभी सदस्यों ने हैनरी को माता का चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस आयोजन में  पूर्व पार्षद पति रवि सैनी, कांग्रेसी नेता हरप्रीत वालिया,इंदरजीत नागरा,पूर्व पार्षद सरफो देवी, रवि शंकर गुप्ता,आशु,पंडित ए के मिश्रा,मिंटू कश्यप,गौरव मागो, विजय सैनी,रतन सिंह, मंजीत मन्ना,काला नागरा,सिल्की प्रधान,सुनीता जैन,तरसेम लाल,बलवंत सिंह,काला प्रधान,अरविन्द,बिल्ला सैनी,साहिल वालिया,आदि उपस्तिथ थे। 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page