झंडा दिवस के अवसर पर साईकिल रैली 20 नवंबर को रैली पहुँचेगी जालंधर

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर : देशभर में 7 दिसंबर को सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आम जनता को झंडा दिवस के महत्व संबंधी जागरूक करने और उन्हें अधिक से अधिक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 07 नवंबर 2023 से 07 दिसंबर 2023 तक डायरैक्टर रक्षा सेवाएं भलाई निदेशालय पंजाब द्वारा एक साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।यह साईकिल रैली 07 नवंबर 2023 से शुरू होगी जो राज्य के सभी जिलों से होकर गुजरेगी और 07 दिसंबर 2023 (झंडा दिवस वाले दिन) को पंजाब राजभवन चंडीगढ़ में समाप्त होगी।यह साईकिल रैली 20 नवंबर 2023 को जिला कपूरथला से शुरू होकर वार हीरो वार मैमोरियल, नजदीक बस स्टैंड, जालंधर पहुंचेगी और सुबह 9 बजे जिला रक्षा सेवाएं कल्याण दफ्तर, लुधियाना के लिए रवाना होगी।इच्छुक पूर्व सैनिक, उनके आश्रित और कोई भी व्यक्ति जो इस साईकिल रैली का हिस्सा बनना चाहता है, वह 15 नवंबर तक जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर, जालंधर में अपना नाम और पता दर्ज करवा सकता है।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page