देयोल नगर विश्वकर्मा मंदिर के पास सीआईए स्टाफ और लारेंस- गोल्डी गैंग के बदमाशों में मुठभेड़

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : क्राइम की वारदातों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। दिन चढ़ते ही देयोल नगर विश्वकर्मा मंदिर के पास सीआईए स्टाफ और लारेंस- गोल्डी गैंग के बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि 2 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में काबू किया है। आरोपी गोल्डी बराड़ के संपर्क में थे। उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों करने के लिए 4 किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपियों में से एक कपूरथला का रहने वाला है और दूसरा जंडियाला का रहने वाला है। आरोपियों का गोल्डी बराड़ के साथ सीधा संपर्क होने के चलते फिरौतियों की मांग करते थे। एक आरोपी 10 माह पहले जेल से बाहर आया है और दूसरा 6 माह पहले जेल से बाहर आया है।IMG 20250115 WA0016 उक्त आरोपियों के पकड़े जाने पर काफी वारदाते ट्रेस हुई थी। गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी के जगह से दूसरी जगह पर जा रहे थे।जिसके बाद आरोपियों को काबू करने के दौरान पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक आरोपी को घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से 4 वैपन, कई जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की गई। आरोपियों द्वारा 5 से 6 फायर किए जबकि पुलिस द्वारा 7 से 8 फायर किए गए। जबकि एक अन्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page