जालंधर : लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब भाजपा में नई नियुक्तियां कर 6 नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें 3 वाइस प्रैजीडैंट व 3 को भाजपा कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इस दौरान जालंधर में वाइस प्रैजीडेंट में इंद्रइकबाल सिंह अटवाल को अहम जिम्मेदारी सौंप गई है। आप को बता दे कि इस लिस्ट में जतिंद्र मित्तल व मोहिंद्र कौर जोश के नाम शामिल है, जबकि तीन अन्य नेताओं राजिंद्र भंडारी, अरविंद खन्ना व सुंदर शाम अरोड़ा को भाजपा कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है।







