रॉबिन सांपला ने सुनील जाखड़ से भेंट कर पंजाब की राजनीति पर की चर्चा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर  : भाजपा एससी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला ने गति दिवस भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया।IMG 20231121 WA0512IMG 20231121 WA0511IMG 20231121 WA0515IMG 20231121 WA0514।                          इस दौरान रॉबिन सांपला ने प्रदेश अध्यक्ष से पंजाब की राजनीति, वर्तमान परिस्थितियों, प्रदेश की कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान रॉबिन सांपला ने कहा कि वह भाजपा को मजबूत करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे । उन्होंने कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा के साथ जोड़ेंगे विशेष कर दलित समुदाय को बताएंगे कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार दलित समुदाय के लिए क्या-क्या योजनाएं चला रही है और दलितों के लिए अब तक उन्होंने क्या क्या किया है । रॉबिन सांपला ने कहा है कि कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने दलितों को केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया है मगर भारतीय जनता पार्टी ने उनके विकास के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इस दौरान रॉबिन सांपला ने भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एस. लद्धड़,भाजपा के प्रदेश महामंत्री परमिंदर बराडजी, दयाल सोडी जी ,जगमोहन राजु जी,राकेश राठौर जी,ओफिस सेकटरी अनिल सरीन जी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स हरजीत सिंह ग्रेवाल जीआदि से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page