जालंधर बारात निकलने से पहले ही शादी वाले घर में मचा हड़कंप,माहौल देख वापिस लौटे रिश्तेदार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शादी का खुशी भरा माहौल अचानक डर में बदल गया। जिस घर से आज बारात जानी थी, वहां से बारात निकलने से पहले ही रिश्तेदार डर के कारण घर छोड़कर चले गए।जैमल नगर इलाके में स्थित एक घर में बीती रात शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में डीजे लगा हुआ था और सभी लोग नाच-गा रहे थे। इसी दौरान डीजे पर गाना लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि डीजे संचालक और उसके साथियों ने ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हालांकि रात में किसी तरह मामला शांत हो गया।रविवार को इसी घर से बारात जानी थी, लेकिन उससे पहले शाम करीब 4 बजे डीजे संचालक के साथ करीब 20 से 25 हथियारबंद युवक घर में घुस आए और जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाया, जिससे घर में मौजूद परिजन और रिश्तेदार दहशत में आ गए। स्थिति ऐसी बन गई कि लोगों को हाथ जोड़कर उनसे बचने की गुहार लगानी पड़ी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page